फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः बेटी पैदा हुई तो पति ने अस्पताल में घुसकर उठाया ये खौफनाक कदम

Thu, 10 Oct 2019 03:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Beaten his wife in hospital and attempt to killing his daughter
बेटी होने पर युवक ने पत्नी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के आशियाना इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला को बेटी पैदा हुई। इस पर पति ने कुछ रिश्तेदारों के साथ जमकर हंगामा किया। उसने अस्पताल के कमरे में बंद कर पत्नी को पीटा। नवजात को मारने की कोशिश की। पीड़िता के मुताबिक, वह थाने गई, जहां पुलिस ने वापस लौटाया। हालांकि देर शाम को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अनुज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो गई है।
Beaten his wife in hospital and attempt to killing his daughter
बेटी होने पर युवक ने पत्नी को पीटा और नवजात बच्ची को जान से मारने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

मोहनलाल गंज के गोपालखेड़ा की निशा शुक्ला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी उन्नाव में असोहा थानाक्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अनुज कुमार से हुई थी। शादी के एक साल बाद उसने बेटी सत्या को जन्म दिया। निशा का आरोप है तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर पति उसे अस्पताल नहीं ले गए। जिसके बाद उसने भाई अमित को बुलाया। भाई ने आशियाना स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया।

Beaten his wife in hospital and attempt to killing his daughter
बेटी होने पर युवक ने पत्नी को पीटा और नवजात बच्ची को जान से मारने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

दोबारा बेटी होने से नाराज पति अनुज अपने साथियों के साथ बुधवार सुबह अस्पताल आ धमका और गाली-गलौच करने लगा। पति ने कमरे बंद कर पत्नी को बुरी तरह पिटाई करने के साथ नवजात को मौत के घाट उतारने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beaten his wife in hospital and attempt to killing his daughter
बेटी होने पर युवक ने पत्नी को पीटा और नवजात बच्ची को जान से मारने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

चीख-पुकार सुनकर मां गीता और भाई अमित उसे बचाने दौड़े तो पति ने दोनों पर हमला कर दिया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो पति उन्हें धमकाते हुए चला गया। पीड़िता का आरोप है कि वह दोनों बेटियों के साथ आशियाना थाने पहुंची।

विज्ञापन
Beaten his wife in hospital and attempt to killing his daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कार्रवाई की बजाय उसे वापस लौटाया। डरी-सहमी पीड़िता दो बेटियों के साथ मायके चली गयी। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक पीड़िता ने शाम को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed