फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   beaten her husband for lover

प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को पीटा

Sun, 18 Oct 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
beaten her husband for lover
मर्जी के खिलाफ घरवालों ने लड़की की शादी अपनी पसंद से करा दी, अब युवती, पति के बजाए अपने पूर्व प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए तलाक मांग रही है। तलाक न मिलने पर पत्नी द्वारा अपने कथित प्रेमी व घरवालों के साथ मिलकर पति की पिटाई की गई जिस पर पति ने कोर्ट मे परिवाद दाखिल किया है।
विज्ञापन

स्पेशल सीजेएम कुमार ने परिवाद को दर्ज करते हुए मामले के वादी और पति का बयान दर्ज करने के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की है। कोर्ट में पति आकाश यादव की ओर से वकील आमोद श्रीवास्तव और जेपी रस्तोगी ने परिवाद दायर कर पत्नी शालिनी यादव व उसके कथित प्रेमी अभिषेक सिंह के अलावा ससुर मान सिंह यादव, साले देवेंद्र यादव एवं मयंक श्रीवास्तव को आरोपी बनाया है। वादी रेलवे में काम करता है और उसकी शादी 14 फरवरी 2017 को शालिनी यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि गत 30 सितंबर को शाम सात बजे आकाश यादव जब ड्यूटी से घर आ रहा था तभी उसे अभिषेक सिंह, मान सिंह, देवेंद्र सिंह यादव व शालिनी के अलावा एक व्यक्ति ने रोका और पिटाई की। उसकी पत्नी ने कहा कि यदि आकाश उसको तलाक नहीं देगा तो वह अभिषेक सिंह के साथ बतौर पत्नी रहती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed