फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bearing broke roadways bus going from Charbagh Kanpur major accident averted due driver presence mind

Lucknow: चारबाग से कानपुर जा रही रोडवेज बस में टूटी बेयरिंग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Wed, 02 Jul 2025 05:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jul 2025 05:00 PM IST
सार

लखनऊ के चारबाग से कानपुर जा रही रोडवेज बस का अगला पहिया अचानक लहराने लगा। जांच करने पर पता चला कि बेयरिंग टूट चुकी है और पहिया निकलने वाला है। चालक की सतर्कता से 30 यात्रियों की जान बची। 

विज्ञापन
bearing broke roadways bus going from Charbagh Kanpur major accident averted due driver presence mind
- फोटो : amar ujala

विस्तार

चारबाग से मंगलवार सुबह सवारी लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस के अगले पहिए की बेयरिंग टूट गई। इससे पहिया निकलते-निकलते बचा और बड़ा हादसा टल गया। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से कानपुर रवाना किया गया।

विज्ञापन


कानपुर के विकासनगर निवासी रोडवेज बस चालक जितेंद्र सिंह और परिचालक संजय कुशवाहा चारबाग से विकासनगर डिपो की बस (यूपी 77 एएन 1875) लेकर कानपुर जा रहे थे। बस में 30 यात्री थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह बंथरा थाने के पास पहुंचे, तभी बस के अगला दाहिना पहिया लहराने लगा। इस पर चालक जितेंद्र सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए बस वहीं रोक दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: खाना खिलाने के बाद बिल के रुपये मांगे तो रेस्टोरेंट में लगा दी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: गोमतीनगर लखनऊ की सबसे महंगी कॉलोनी, 26 प्रमुख कॉलोनियों के सर्किल रेट जारी किए गए


चालक जितेंद्र ने नीचे उतर कर देखा तो पहिए की बेयरिंग टूटी हुई थी और पहिया बाहर निकलने वाला ही था। बस चालक ने यात्रियों को नीचे उतारकर इसकी सूचना वर्कशॉप पर दी, लेकिन उसे ठीक करने कोई मैकेनिक नहीं पहुंचा। ऐसे में बस वहीं खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed