फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After eating food restaurant goons set on fire there dispute over asking bill

Lucknow: खाना खिलाने के बाद बिल के रुपये मांगे तो रेस्टोरेंट में लगा दी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Wed, 02 Jul 2025 01:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

गोमतीनगर विस्तार में दरबार रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल मांगने पर नशे में धुत दबंगों ने विवाद किया और रेस्टोरेंट बंद होने के बाद तड़के उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर भागे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
After eating food restaurant goons set on fire there dispute over asking bill
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-चार में खाने के बिल के रुपये मांगने पर दबंगों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इसके मालिक कन्नौज के ठठिया निवासी अभि यादव ने गोमतीनगर विस्तार थाने में संपत्ति को आग से नुकसान पहुंचाने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


अभि यादव के मुताबिक 29 जून की रात करीब एक बजे एसयूवी से कुछ लोग नशे में उनके रेस्टोरेंट 'दरबार' पहुंचे। खाना खाने के बाद स्टाफ ने बिल का भुगतान करने के लिए कहा तो विवाद करने लगे। इस पर अभि यादव ने समझाया, पर युवक रेस्टोरेंट को बंद कराने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Circle Rate: अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, प्रशासन ने 10 वर्ष के बाद जारी किया नया डीएम सर्किल रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: मां से मिलने पहुंची राजा भैया की पत्नी तो नहीं खुला गेट, जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी फोर्स


अभि ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों ने होटल बंद किया और उसी में सो गए। सोमवार तड़के 4:30 बजे एक कर्मचारी की आंख खुली तो देखा कि उस पर डीजल जैसा कुछ पड़ा हुआ है और रेस्टोरेंट से आग की लपटें निकल रही थीं। आनन-फानन उसने अन्य कर्मचारियों को जगाया और सभी ने भागकर जान बचाई। अभि यादव ने बताया कि एक कर्मचारी ने देखा कि एसयूवी और स्कूटी पर सवार होकर दबंग भाग रहे थे। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed