फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Circle rate increased by 25% Lucknow Gomtinagar most proposed

Lucknow: गोमतीनगर लखनऊ की सबसे महंगी कॉलोनी, 26 प्रमुख कॉलोनियों के सर्किल रेट जारी किए गए

Wed, 02 Jul 2025 02:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

लखनऊ की 26 प्रमुख कॉलोनियों के सर्किल रेट में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। गोमतीनगर में न्यूनतम 33 हजार और अधिकतम 77 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर प्रस्तावित है, जो सबसे अधिक है। 

विज्ञापन
Circle rate increased by 25%  Lucknow Gomtinagar  most proposed
गोमती नगर लखनऊ - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोमतीनगर कॉलोनी का सर्किल रेट सबसे अधिक प्रस्तावित है। दूसरे स्थान पर महानगर और तीसरे पर इंदिरानगर है। कुल 26 प्रमुख कॉलोनियों के सर्किल रेट जारी किए गए हैं। इनमें 25 फीसदी तक का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर की प्रस्तावित न्यूनतम दर 33 हजार व अधिकतम 77 हजार है। महानगर की प्रस्तावित दर 41 से 65 हजार व इंदिरानगर की 35 से 62 हजार तय की गई है। प्रस्तावित दरें प्रति वर्ग मीटर में हैं। इसी तरह से अन्य कॉलोनियों के भी सर्किल रेट में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, अधिकतर बिल्डर निजी आवासीय योजनाओं की प्रॉपर्टी अधिक दरों पर बिक्री कर रहे थे, जबकि सर्किल रेट कम था। इसलिए ऐसी योजनाओं में खासी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Circle Rate: अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, प्रशासन ने 10 वर्ष के बाद जारी किया नया डीएम सर्किल रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में खपाया जा रहा चीन का सोना, हर महीने कमा रहे 15 से 20 करोड़


जिसके रेट थे 18 हजार, अब 50 हजार तक किया

शहर के प्रमुख बड़े प्रोजेक्ट जैसे अंसल, एमार का सर्किल रेट महज 18 हजार था। अब इसमें बढ़ोतरी कर 50 हजार तक किया गया है। कारण, इन प्रोजेक्ट में महंगी दरों पर जमीनों व फ्लैटों की बिक्री की जा रही है। अन्य कॉलोनियों व प्रोजेक्ट में भी इसी तरह रेट बढ़ाए गए हैं।

इन कॉलोनियों का रेट सबसे कम

26 प्रमुख कॉलोनियों में से दो का रेट सबसे कम है। इसमें अनंतनगर योजना की प्रस्तावित दर 15 से 18 हजार है। वहीं, संतुष्टि एंक्लेव की प्रस्तातिव दर 7 से 10 हजार रुपये है।

प्रमुख कॉलोनी प्रस्तावित दरें (न्यूनतम-अधिकतम)
अंसल 35000-50000
महानगर 41000-65000
इंदिरानगर 35000-62000
गोमतीनगर 33000-77000
वृंदावन 28000-50000
एमार 35000-50000
ओमेक्स मेट्रो सिटी 20000-26000
एल्डिको शौर्य 20000-26000
कांति निकेतन हरिहरिपुर 20000-26000
एक्सला रिजार्टिको 22000-28000
एल्डिको इंटीरिया 22000-28000
अमरावती 25000-37000
पिंटल 25000-37000
ओमेगा एंक्लेव 20000-30000
विकास कालोनी 20000-30000
सिग्नेचर पार्क 20000-30000
पार्थ रिपब्लिक 20000-30000
अनंतनगर योजना 15000-18000
संतुष्टि एंक्लेव 7000-10000
शालीमार वनवर्ल्ड 50000
ओरो सिटी मड़ियांव 20500-28000
रोहित हाइट्स 20500-28000
सहारा एस्टेट 20500-28000
सहारा ग्रेस 20500-28000
जानकीपुरम योजना 35500-54000
बसंतकुंज योजना 20000-35500

(नोट : सभी सर्किल रेट रुपये में प्रति वर्ग मीटर की दर से।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed