फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Be aware of BJP's conspiracies, farmers' future will be lost in agricultural darkness: Akhilesh

भाजपा के षडयंत्रों से सचेत रहें, कृषि कानूनों से अंधेरे में खो जाएगा किसानों का भविष्य : अखिलेश

Sun, 07 Feb 2021 08:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Feb 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Be aware of BJP's conspiracies, farmers' future will be lost in agricultural darkness: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के षडयंत्र से सचेत किया। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव की चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। अखिलेश ने कहा कि इन चुनावों से भविष्य की राजनीति की दशा-दिशा तय होगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव से शनिवार को सपा मुख्यालय में मिलने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे न मानकर केंद्र की भाजपा सरकार हठधर्मी कर रही है। कथित कृषि सुधारों से संबधित तीनों कानूनों से किसानों का भविष्य अंधेरे में खो जाएगा। किसानों की आने वाली पीढ़ियों के सामने काला अंधेरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने और किसानों के बीच दीवार खड़ी कर लोकतंत्र की मूलभावना को ठेस पहुंचाई है। सरकार जनता के लिए होती है, जनहित की उपेक्षा करने वाली सरकार जनता की नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि कई जिलों में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को क्षति पहुंची है। खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में भाजपा सरकार की दिलचस्पी नहीं है। भाजपा सरकार को खेती की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को भरमाने के लिए भाजपा नया अभियान चला रही है। भाजपा पदाधिकारी व डबल इंजन के मंत्री केंद्रीय बजट के बारे में जानकारी देने के नाम पर लोगों को गुमराह करेंगे जबकि बजट से जनता पूरी तरह निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के नेताओं ने किया अभिनंदन
अखिलेश से शनिवार को तमिलनाडु से आए ईलूमलाई यादव और आर संपत यादव ने मुलाकत की। उन्होंने अखिलेश यादव का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया, तमिलनाडु के लोगों की ओर से शुभकामनाएं दी। तमिल नेताओं ने भरोसा जताया कि 2022 में यूपी में सपा सरकार बनाएगी और अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed