फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU's Hindi Literature digital course is available on the SWAYAM platform

Lucknow News: बीबीएयू का हिंदी साहित्य डिजिटल कोर्स स्वयं मंच पर उपलब्ध

Thu, 18 Jun 2026 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
BBAU's Hindi Literature digital course is available on the SWAYAM platform
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। विवि का ‘हिंदी साहित्य का इतिहास (आधुनिक काल)’ डिजिटल पाठ्यक्रम भारत सरकार के स्वयं मंच पर शिक्षार्थियों के लिए उपलब्ध हो गया है। यह पाठ्यक्रम हिंदी विभाग और इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (मीडिया सेंटर) के संयुक्त प्रयासों से विकसित हुआ है।
विज्ञापन

बीबीएयू की प्रवक्ता रचना गंगवार ने बताया कि अब देश-विदेश के विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक इस पाठ्यक्रम में नामांकन कर सकेंगे। पाठ्यक्रम में आधुनिक हिंदी साहित्य का इतिहास, प्रमुख साहित्यकारों और साहित्यिक विधाओं का व्यवस्थित अध्ययन शामिल है। कुलपति राजकुमार मित्तल ने बताया कि पाठ्यक्रम के प्रस्ताव को कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी), नई दिल्ली ने स्वीकृति दी थी। इसके बाद ईएमएमआरसी (मीडिया सेंटर) ने पाठ्यक्रम बनाया। इसमें विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से तैयार वीडियो व्याख्यान और अध्ययन सामग्री उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed