फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU will also provide MBA in defense and entrepreneurship

Lucknow News: रक्षा और उद्यमिता में भी एमबीए कराएगा बीबीएयू

Mon, 09 Jun 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
BBAU will also provide MBA in defense and entrepreneurship
रक्षा और उद्यमिता में भी एमबीए कराएगा बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) से रक्षा अध्ययन के साथ ही उद्यमिता में प्रबंधन की विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इसके लिए एमबीए में रक्षा अध्ययन एवं सामरिक प्रबंधन (डीएसएसएम) और नवाचार, उद्यमिता और उद्यम विकास (आईईवीडी) की विशेषज्ञता शुरू की गई है।
विज्ञापन

विवि के डीन प्रो. कुशेंद्र मिश्रा के मुताबिक रक्षा और उद्यमिता दोनों ही ऐसे क्षेत्र हैं जहां तेजी से विकास हो रहा है। लखनऊ में ब्रम्होस का निर्माण हो रहा है। नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम प्रयास हो रहे हैं। इनको देखते हुए रक्षा अध्ययन के साथ ही उद्यमिता में प्रबंधन की विशेषज्ञता देने की पहल की जा रही है। विवि के प्रबंधन विभाग में अभी तक वित्त, मार्केटिंग, मानव संसाधन और ग्रामीण प्रबंधन की विशेषज्ञता दी जा रही थी। अब रक्षा अध्ययन एवं सामरिक प्रबंधन और नवाचार, उद्यमिता और उद्यम विकास की विशेषज्ञता शुरू की जा रही है। इनके दाखिले 2025-26 सत्र से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश

बीबीएयू में एमबीए के दाखिले पूरी तरह से काॅमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से होंगे। बीते साल तक विश्वविद्यालय कैट के स्कोर के आधार पर दाखिले लेता था। पर्याप्त संख्या में कैट स्कोर वाले अभ्यर्थियों के न मिलने से अब इसमें बदलाव किया गया है। अब एमबीए के दाखिले सिर्फ सीयूईटी की मेरिट के आधार पर ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 90 सीटों पर ही दाखिले
बीबीएयू के प्रबंधन विभाग ने एमबीए की सीटों में भी कटाैती कर दी है। बीते साल तक एमबीए की 120 सीट पर दाखिले होते थे। इस साल से सीट संख्या 90 कर दी गई है। पहले साल सभी विद्यार्थियों की काॅमन पढ़ाई होगी। जबकि दूसरे साल में विशेषज्ञता के हिसाब से उनका बंटवारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed