फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau vc seriously injured by the attack of unknown people

अज्ञात लोगों ने बीबीएयू वीसी पर किया हमला, आई गंभीर चोट

Tue, 12 Feb 2019 12:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
bbau vc seriously injured by the attack of unknown people
बीबीएयू वीसी - फोटो : amar ujala

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा को सोमवार देर शाम अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुलपति साइकिल से विवि से अपने साउथ सिटी स्थित आवास जा रहे थे। घर के लोग व शिक्षक उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए। उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुलपति प्रतिदिन सुबह व शाम परिसर में साइक्लिंग करते हैं। सोमवार को भी वे विभाग से साइकिल से गेट नंबर दो से निकलकर साउथ सिटी स्थित आवास जा रहे थे। इस बीच घात लगाए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें आवाज दी। जब उन्होंने साइकिल धीमी की तो पीछे से उन पर डंडे से हमला बोल दिया। युवकों ने उनके साथ अभद्रता व मारपीट की।
विज्ञापन


यह देखकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर भाग निकले। घर व कॉलोनी के लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें लोकबंधु रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले परिसर से बाहर के बाहर के बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए स्थानीय पुलिस को सूचना दी है। पुलिस कॉलोनी के लोगों से पूछताछ कर युवाओं के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर नहीं 

लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश चौहान ने बताया कि कुलपति प्रो. वर्मा देर शाम अस्पताल लाए गए। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। अभी तक किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं मिला है। मांसपेशियों में चोट आई है, सेहत सामान्य है।

आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई 
बीबीएयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम चंद्रा ने बताया कि वीसी के साथ मारपीट की सूचना मिली है। अस्पताल में उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस को तहरीर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन अपने स्तर से भी जांच करा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed