{"_id":"6a10b383016790dc98069155","slug":"bbau-students-body-found-in-hostel-lucknow-news-c-13-lko1070-1750214-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हॉस्टल में मिला बीबीएयू के छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हॉस्टल में मिला बीबीएयू के छात्र का शव
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत कुमार (20) का शव शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बिजनौर क्षेत्र की शहीद नगर कॉलोनी स्थित निजी हॉस्टल के कमरे में मिला। पुलिस मौत को आत्महत्या मान रही है।
बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित रक्सौल निवासी प्रशांत ने शुक्रवार को पिता की कॉल नहीं उठाई तो उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। वह उस वक्त बाहर थे तो उन्होंने पत्नी को प्रशांत के कमरे जाकर देखने के लिए कहा। मकान मालिक की पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में प्रशांत का शव पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहा था।
पुलिस प्रशांत को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि अभी तक की छानबीन में लग रहा है कि छात्र ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा।