फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bbau science block

Lucknow News: बीबीएयू में बनेगा साइंस ब्लॉक, पढ़ाई-शोध को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 15 Nov 2023 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
bbau science block
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में विज्ञान की पढ़ाई और शोध को बढ़ावा देने के लिए साइंस ब्लॉक स्थापित करेगा। इसके लिए संस्थान नेशनल एजुकेशन एंड फाइनेंस एकेडमी में आवेदन करेगा। एकेडमी से सहायता मिलने पर इस ब्लॉक का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संजय सिंह ने बताया कि नेशनल एजुकेशन एंड फाइनेंस एकेडमी से अनुदान लेना आसान है, हालांकि इसकी प्रमुख शर्त कुल राशि में से 10 फीसदी की वापसी करना है। इसे ध्यान में रखते हुए बीबीएयू ने साइंस ब्लॉक स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसी के आधार पर इसका प्रस्तावित बजट तैयार किया जाएगा। विवि प्रशासन वापस करने वाली 10 फीसदी राशि के लिए स्रोत को चिन्हित कर रहा है। विवि में विज्ञान की पढ़ाई और शोध दोनों का स्तर अच्छा है। इस समय विवि के पास कुल 2907 पब्लिकेशन, 38910 साइटेशन, 83 एच इंडेक्स, 1034 किताबें, 54 पेटेंट और प्रति शिक्षक सालाना 3.27 पेपर प्रकाशन का औसत है। विवि को एनआईआरएफ, नैक और क्यूएस रैकिंग में अच्छा स्थान मिला है। इससे यहां पढ़ाई और शोध दोनों के लिए नए रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन




अमेठी कैंपस को भी मिलेंगे शोधार्थी

कुलपति ने बताया कि शोध को बढ़ावा देने की नीयत से ही अमेठी कैंपस को भी रिसर्च स्कॉलर आवंटित किए जा रहे हैं। इससे वहां भी पढ़ाई के साथ शोध का भी माहौल बनेगा। बीबीएयू के अमेठी कैंपस को भी मुख्य कैंपस की तरह सशक्त और सुविधा संपन्न बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फॉर्मा में डिप्लोमा नहीं, अब डिग्री देगा बीबीएयू

बीबीएयू के फॉर्मेसी विभाग को एनआईआरएफ में देश भर में 20वीं रैंक हासिल हुई है। इस समय यहां पर फॉर्मेसी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। अब इनको डिग्री पाठ्यक्रमों में रूप में विकसित किया जाएगा। इस तरह से बीबीएयू फॉर्मा की पढ़ाई का बड़ा हब बनकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed