फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU : prepation before nak

बीबीएयू : नैक से पहले तैयारियां दुरुस्त करने की कवायद, वीसी ने लगातार दूसरे दिन किया विभागों का भ्रमण

Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
BBAU : prepation before nak
BBAU : prepation before nak
लखनऊ। नैक टीम के आने से पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) तैयारियां पुख्ता करने में जुट गया है। कुलपति प्रो. संजय सिंह के नेतृत्व में सभी विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारी बेहतर नैक ग्रेड हासिल करने के लिए जुटे हैं। शुक्रवार को भी कुलपति ने एकेडमिक ऑडिट टीम और इंजीनियरिंग विभाग के सदस्यों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुलपति गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय, इंजीनियरिंग विभाग, खेल अनुभाग, जिम, कंप्यूटर साइंस, हिंदी विभाग तथा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट गए। उन्होंने विभागों की इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित आवश्यकताओं की सूची तैयार करवाई। कहा कि इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। निरीक्षण में शािमल एकेडमिक ऑडिट टीम की संयोजक प्रो. प्रीति सक्सेना, सदस्य प्रो. कमान सिंह, प्रो. बीएन दुबे, प्रो. रामचंद्रा और प्रो. शिल्पी वर्मा रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसे इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed