फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU lags behind private educational institutions in admission matters

Lucknow News: प्रवेश मामले में निजी शिक्षण संस्थानों से भी पीछे बीबीएयू

Fri, 20 Sep 2024 06:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
BBAU lags behind private educational institutions in admission matters
सतीश संगम
विज्ञापन


लखनऊ। निजी शिक्षण संस्थानों में बीबीए, बीकॉम व बीएससी जैसे पाठ्यकमों में विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं। जबकि, केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के बावजूद विद्यार्थी बीबीएयू में प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यहां स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की काउंसिलिंग भी हो चुकी है। लेकिन, अभी तक 20 फीसदी से भी कम सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

बीबीएयू में पिछले चार सालों से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से प्रवेश हो रहे हैं। विलंब प्रवेश प्रक्रिया की वजह से हर साल अलग-अलग पाठ्यकमों में सीटें खाली रह जाती हैं। जबकि, राजधानी में ही ऐसे कई निजी शिक्षण संस्थान हैं, जहां प्रवेश के लिए विद्यार्थी जद्दोजहद करते हैं।
विज्ञापन



बीबीएयू शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार, जुलाई से अगस्त तक सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो जानी चाहिए थीं। सितंबर खत्म होने को है लेकिन, स्नातक पाठ्यक्रमों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शिक्षकों ने बताया कि सीयूईटी प्रवेश प्रक्रिया की वजह से यहां प्रवेश विलंब से हो रहे हैं। इसकी वजह से स्नातक पाठ्यक्रमों चयन के बाद भी विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक के इन पाठ्यक्रमों में सीटें खाली
बीकॉम के 90 सीटों पर प्रवेश होने हैं, लेकिन अभी तक केवल 16 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीएससी लाइफ साइंस के 50 सीटों में से अभी तक केवल तीन सीटों पर ही प्रवेश हुए। बीबीए की 90 सीटों में से केवल 16 सीटों पर और बीए लोक प्रशासन में 60 में से 26 सीटों पर प्रवेश हुए। स्नातक पत्रकारिता के 50 में से केवल 12 सीटों पर ही प्रवेश पूरे हुए।


स्पॉट काउंसिलिंग से खाली सीटों पर होंगे प्रवेश
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसिलिंग जारी है। अभी पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी हुई है। दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। यूजी में सीटें खाली रहने की स्थिति में अक्तूबर के पहले सप्ताह में स्पॉट काउंसिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- सुदर्शन वर्मा, प्रवेश परीक्षा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed