{"_id":"65e4d9c2af34c6edb50e42da","slug":"bbau-journalism-course-lucknow-news-c-13-lko1012-637361-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : स्नातक में शुरू होगी पत्रकारिता की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयू : स्नातक में शुरू होगी पत्रकारिता की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बीए इन फिल्म, थियेटर एंड मीडिया की पढ़ाई शुरू होगी। विवि में पहली बार कोई चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. गोविंद पांडेय ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत यह पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें फिल्म, थियेटर के साथ ही मीडिया की पढ़ाई शुरू होगी। इसके दाखिले सीयूईटी के माध्यम से होंगे। इस समय इसके फॉर्म भरे जा रहे हैं। पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें होंगी। 50 सीटें सामान्य विद्यार्थियों के लिए होंगी जिसकी फीस 25 हजार रुपये और 10 पेड सीटें होंगी जिसकी फीस 40 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। यह पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुसार होगा। इसलिए पहले साल की परीक्षा पास करने पर विद्यार्थी को सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्लोमा और तीसरे साल के बाद स्नातक डिग्री मिल जाएगी। तीसरे साल तक कुल 75 फीसदी अंक लाने वाले विद्यार्थियों को चौथे साल में दाखिले का मौका मिलेगा। चौथे साल की परीक्षा पास करने पर विद्यार्थी को ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री मिलेगी। इनके लिए परास्नातक की पढ़ाई सिर्फ एक ही वर्ष की होगी।
प्रस्तावित फिल्म सिटी को मिलेगी मदद
प्रदेश में सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत फिल्म सिटी की स्थापना होनी है। अभी तक यहां फिल्म से संबंधित किसी पाठ्यक्रम की पढ़ाई नहीं होती थी। इस तरह का पाठ्यक्रम शुरू होने पर विद्यार्थियों को फिल्म सिटी के लिए तैयार किया जा सकेगा। आगे चलकर वे इससे जुड़कर न सिर्फ फिल्म बना सकेंगे बल्कि फिल्म सिटी को विकसित करने में भी भूमिका निभाएंगे।