फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash in BBAU between students after molestration of a law student.

बीबीएयू: विश्वविद्यालय दिवस पर लॉ की छात्रा से छेड़छाड़, दो पक्षों में मारपीट, प्रदर्शन

Wed, 11 Jan 2023 01:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2023 01:48 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के बीबीएयू में छेड़छाड़ पर छात्रा ने एमएससी हॉर्टीकल्चर के छात्र को थप्पड़ जड़ दिया जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। नाराज छात्रों ने कुलपति आवास घेर लिया। छात्रा ने आरोपी छात्र के निष्कासन की मांग की है।

विज्ञापन
Clash in BBAU between students after molestration of a law student.
बीबीएयू में हंगामा करते छात्रों से देर रात कुलपति ने बात की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीबीएयू में मंगलवार देर शाम विश्वविद्यालय दिवस के आयोजन के बाद लॉ की छात्रा से एमएससी हॉर्टीकल्चर के छात्र ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने उसे थप्पड़ मारा तो दोनों पक्ष के छात्रों में मारपीट हो गई। आरोप है कि वहां उपस्थित एक शिक्षक ने आरोपी को बचाया। इससे नाराज छात्रों ने कुलपति प्रो. संजय सिंह के आवास का घेराव कर छात्र पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय दिवस पर शाम को अटल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद खाने की व्यवस्था थी। इसके लिए लगी भीड़ के बीच लॉ की छात्रा से एमएससी हॉर्टीकल्चर के छात्र ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष के छात्रों में मारपीट होने लगी। एक शिक्षक आरोपी छात्र को वहां से बचाकर ले गए। इस पर अन्य छात्र काफी देर तक हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 70 साल करने की तैयारी, शासन ने महानिदेशक से मांगा सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ निवेशक सम्मेलन: 56,292 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, सर्वाधिक निवेश रियल एस्टेट में


सूचना पर विश्वविद्यालय के अधिकारी व पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने छात्रों को समझाया, पर वे नहीं माने। नाराज छात्र ऑडिटोरियम से नारेबाजी करते हुए कुलपति आवास पहुंचे। डीएसडब्ल्यू प्रो. बीएस भदौरिया ने समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र कुलपति को बुलाने पर अड़े रहे। इसी बीच छात्रा ने लिखित शिकायत में उक्त छात्र को निष्कासित करने की मांग की। देर रात तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को मनाने में जुटा रहा और वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

शाम सात बजे छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। हालांकि, कुलपति प्रो. संजय सिंह, रजिस्ट्रार अश्वनी कुमार सिंह आदि के साथ रात 10 बजे के बाद छात्रों से बात करने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, पर छात्र नहीं माने। इस पर बुधवार सुबह दोबारा प्रोक्टोरियल बोर्ड की बैठक करने और छात्रा से आरोपी छात्र की पहचान के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद 11 बजे छात्रों ने कल तक के लिए धरना स्थगित किया। कहा, ठोस कार्रवाई न होने पर दोबारा प्रदर्शन करेंगे।

बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की आपात बैठक बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी छात्र के खिलाफ शिकायत सही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य विद्यार्थियों से शांति बनाए रखने की अपील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed