फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 Thousand crore investment in Lucknow.

लखनऊ निवेशक सम्मेलन: 56,292 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, सर्वाधिक निवेश रियल एस्टेट में

Wed, 11 Jan 2023 11:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2023 11:57 AM IST
सार

लखनऊ निवेशक सम्मेलन में उद्यमियों से मिले 331 प्रस्तावों में 262 के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। सम्मेलन में 56,292 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।

विज्ञापन
50 Thousand crore investment in Lucknow.
लखनऊ में हुए निवेशक सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, राज्यमंत्री स्व - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मंगलवार को राजधानी में हुए निवेशक सम्मेलन में 56292 करोड़ के निवेश प्रस्ताव जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र को प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव रियल एस्टेट क्षेत्र में मिले। वहीं 15485 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लखनऊ विकास प्राधिकरण के सहयोग से मिले। अधिकारियों के मुताबिक इन निवेश प्रस्तावों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख रोजगार सृजित होंगे।

विज्ञापन


राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को हुए निवेश सम्मेलन में उद्यमियों ने 331 निवेश प्रस्ताव दिए। इनमें से 262 के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए, जिनका कुल मूल्य करीब 56292 करोड़ रुपये है। रियल एस्टेट के अलावा डिफेंस, लॉलिस्टिक पार्क के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। रियल एस्टेट में सुल्तानपुर रोड पर चार इंटीग्रेटेड टाउनशिप के अलावा पूर्व में लाइसेंस दी गई दो हाइटेक टाउनशिप में शहीद पथ और रायबरेली रोड पर प्रोजस्ट आएंगे।
विज्ञापन


विभागीय प्रक्रिया बना रहे सुगम : गंगवार
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जरूरी माहौल तैयार किया गया है। उद्योगों के लिए जमीन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सरकारी नीतियों में लाभ देने के अलावा विभागीय स्तर पर भी प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है। इसमें कृषि से गैर कृषि उपयोग के लिए जमीन का भू-उपयोग करने की प्रक्रिया सात दिन में पूरी कर ली जाएगी। वहीं इसी तरह 12.5 एकड़ से अधिक जमीन की खरीद करने पर जरूरी अनुमति भी यथाशीघ्र दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के अधिग्रहण के लिए सुगम माहौल निवेशकों को दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन करते समय ही निवेशक को केवल बताना होगा कि किस उद्देश्य से जमीन खरीद की है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक करा दिया जाएगा। नए उद्योग लगने से आने वाले दिनों में अविकसित क्षेत्रों में विकास और सुविधाएं पहुंचेंगी। 

यूपी में पहले गुंडे खुलेआम घूमते थे, आज दुनिया निवेश को उत्सुक : पाठक
निवेशक सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में पहले गुंडे बंदूकें लेकर खुलेआम घूमते थे, भय का माहौल था। आज सुरक्षित और बेहतर माहौल है, जिससे दुनिया भर के उद्यमी यहां निवेश करने को उत्सुक हैं। पाठक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हम 16 देशों में गए। प्रदेश में निवेश के लिए अब तक 17 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जिस तरह से उद्यमी यूपी में निवेश के लिए उत्सुक हैं। उससे उम्मीद है कि यूपी औद्योगिक विकास में सबको पीछे छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने हमारे देश पर राज किया था, उसे आज हमने आर्थिक पैमाने पर पीछे छोड़ दिया है। 


लखनऊ में रोड शो आज: 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत बुधवार को लखनऊ में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि शहीद पथ स्थित एक होटल में आयोजित होने वाले रोड शो में करीब 50 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की पूरी संभावना है। रोड शो को फिक्की के चेयरमैन प्रतीक मिश्रा, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, केंट आरओ के चेयरमैन महेश गुप्ता, क्रिस्टल ग्रुप के नंद किशोर अग्रवाल, पसवाड़ा पेपर्स के अरविंद कुमार, हल्दीराम समूह के संजय सिंघानिया, चेयर कनाडा इंडिया फाउंडेशन के सतीश ठाकुर संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed