फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Course will be completed during winter vacation

बीबीएयू : शीतकालीन अवकाश में पूरा कराया जाएगा पाठ्यक्रम

Mon, 02 Dec 2024 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Course will be completed during winter vacation
लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अतिरिक्त कक्षाएं पढ़ाकर स्नातक के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का कोर्स पूरा कराया जाएगा। इसके लिए शीतकालीन अवकाश में 23 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच ऑनलाइन कक्षाएं कराने की योजना तैयार की गई है। यूजी के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए नए एकेडमिक कैलेंडर में इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


बीबीएयू में सीटें खाली रह जाने के कारण 22 नवंबर तक दाखिले हुए। इससे शैक्षणिक सत्र बेपटरी हो गया। ऐसे में स्नातक के विद्यार्थियों के लिए अलग से शैक्षणिक कैलेंडर जारी करना पड़ा। विश्वविद्यालय में दिसंबर में संपन्न हो जाने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को जनवरी के अंतिम सप्ताह में शिफ्ट करना पड़ा। एकेडमिक कैलेंडर में स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इसलिए लिया गया ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा
बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के समय छुट्टियां चल रही होंगी। इसे देखते हुए बीबीएयू में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके चलते बचा हुआ सिलेबस आसानी से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed