{"_id":"632f6989cee9445cb13699a8","slug":"bba-exam-lucknow-news-lko6499374122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: बीबीए छात्रों की छूटी परीक्षा, अब 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: बीबीए छात्रों की छूटी परीक्षा, अब 27 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों के लिए शुक्रवार को आयोजित बीबीए सेकंड सेमेस्टर वोकेशनल कोर्स की परीक्षा कई विद्यार्थियों की छूट गई थी। लखनऊ ही नहीं, सीतापुर के भी विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई थी। विवि प्रशासन ने 27 सितंबर को छूटे हुए छात्रों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विवि प्रशासन की ओर से पूर्व में जारी कार्यक्रम में बीबीए सेकंड सेमेस्टर के वोकेशनल कोर्स की परीक्षा 23 सितंबर को दूसरी पाली में निर्धारित की गई थी। बाद में इसका रिवाइज शेड्यूल जारी किया गया और परीक्षा पहली पाली में निर्धारित कर ली गई। किंतु लखनऊ में बोरा इंस्टीट्यूट के काफी छात्रों व सीतापुर के कुछ कॉलेजों के विद्यार्थियों ने रिवाइज्ड शेड्यूल नहीं देखा और वे जब शाम की पाली में परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला कि वोकेशनल कोर्स की परीक्षा पहली पाली में ही हो चुकी है। छात्रों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी विवि प्रशासन को दी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि छूटे हुए छात्रों की परीक्षा 27 सितंबर को दोपहर दो से 3:30 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर होगी। इसके बाद विवि जिम्मेदार नहीं होगा।
बीवीए परीक्षा 27-28 को
लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में बीवीए फर्स्ट ईयर (फाउंडेशन) सेकेंड सेमेस्टर की एफए, सीए, स्कल्पचर (सेल्फ फाइनसें व नियमित) की परीक्षा 27 व 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।