फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   P Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi may contest from Amethi Congress core team may arrive today from Delhi

अमेठी की जंग: आज दिल्ली से आ सकती है कांग्रेस की कोर टीम, नामांकन के बाद पांच दिन खुद रहेंगे राहुल गांधी

Sat, 27 Apr 2024 10:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

Rahul Gandhi May Contest from Amethi :राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बात की सुगबुगाहट के साथ ही अमेठी में कांग्रेस की पूरी टीम सक्रिय हो गई है। शनिवार को राहुल गांधी की कोर टीम अमेठी का दौरा कर सकती है। 

विज्ञापन
P Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi may contest from Amethi Congress core team may arrive today from Delhi
राहुल गांधी अमेठी से हो सकते हैं उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Amethi Lok Sabha Election 2024: अमेठी के सियासी रण में दांवपेच तेज हो गया है। शनिवार को राहुल गांधी की कोर टीम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगले सप्ताह राहुल गांधी भी अमेठी पहुंचेंगे। हालांकि तिथि अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि कोर टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभी तक कांग्रेस से प्रत्याशी का एलान नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में 1923 बूथों की कमेटियों को प्रभावी कर दिया गया है। हर बूथ पर 10 सदस्यों की टीम बनाई गई है, जिसमें पहली बार चार सदस्यों को पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी दी जा रही है। पहले पोलिंग पर सिर्फ तीन कार्यकर्ता होते थे, इस बार इनकी संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


अमेठी संसदीय सीट की पांचों विधानसभाओं के 130 न्याय पंचायत प्रभारियों को सक्रिय कर दिया गया है। उनसे पल-पल की जानकारी जुटाई जा रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह कहते हैं कि कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। हर स्तर पर हमारी रणनीति तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी में पांच दिन रहेंगे राहुल गांधी
नामांकन के बाद राहुल गांधी अमेठी में पांच दिन रहेंगे। इस दौरान पार्टी हर विधानसभाओं में उनके कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। कहीं पर सभा तो कहीं पर रोड शो...जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों से मंथन चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed