{"_id":"5b08586c4f1c1b996e8b4a13","slug":"basti-district-magistrate-transferred-on-complaint-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हटाए गए बस्ती के डीएम, 18 को सीएम ने किया था दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हटाए गए बस्ती के डीएम, 18 को सीएम ने किया था दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती के जिलाधिकारी सुशील कुमार मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म बलकार सिंह को बस्ती का नया डीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस्ती के डीएम के खिलाफ जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से लगातार भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिल रहीं थीं। 18 मई को मुख्यमंत्री गोंडा गए तो वहां बस्ती में गेहूं खरीद में गड़बड़ियों का मामला उठा था।
विज्ञापन
शाम को लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के जिलाधिकारियों के साथ अवैध खनन, गेहूं खरीद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और रमजान के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
इसमें योगी ने सुशील मौर्य को अवैध खनन पर फटकार लगाकर उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी थी। साथ ही शिकायतों की जांच के लिए कमिश्नर बस्ती को निर्देशित किया था।
एक अधिकारी ने बताया कि कमिश्नर बस्ती की रिपोर्ट आने के बाद शासन ने मौर्य को हटाने का फैसला किया है। मौर्य को सहकारिता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें पिछली फरवरी में ही बस्ती का डीएम बनाया गया था। वह चार महीने भी बस्ती में पूरा नहीं कर पाए।