फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic teacher transfer: The protest which started in the morning is still continuing

बेसिक शिक्षक ट्रांसफर: परस्पर तबादले के लिए देर रात तक निदेशालय में डटे रहे शिक्षक, शिक्षा मंत्री से भी मिले

Sat, 13 Jan 2024 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 07:36 AM IST
सार

शिक्षकों का एक दल जहां निदेशालय पर धरने पर बैठा रहा। वहीं दूसरा दल सुबह पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है, वह बात करेंगे।

विज्ञापन
Basic teacher transfer: The protest which started in the morning is still continuing
देर रात तक धरने पर बैठे रहे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में बेसिक विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए शिक्षकों का धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी बेसिक शिक्षा निदेशालय पर जारी रहा। शिक्षकों के अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से भी मुलाकात की, हालांकि इसके बाद भी उनका इंतजार नहीं समाप्त हुआ।

विज्ञापन


शिक्षकों का एक दल जहां निदेशालय पर धरने पर बैठा रहा। वहीं दूसरा दल सुबह पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है, वह बात करेंगे। इसके बाद शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिला, उन्होंने इस मामले में बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम से वार्ता की और इस पर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से मिला। उन्होंने शिक्षकों की बात सुनी और उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


वहीं शिक्षक देर रात तक धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से विद्यालय खुल जाएंगे, ऐसे में जल्द से जल्द हमारा भी रिलीविंग व ज्वाॅइनिंग आदेश जारी करें, ताकि शिक्षकों को राहत मिले। ऐसा न होने पर वह निदेशालय पर अनवरत धरना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed