{"_id":"667c0c8e701300ed6a0df932","slug":"basic-shiksha-vibhag-issues-directions-for-schools-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल में बच्चों का रोली टीका लगाकर होगा स्वागत, मिड-डे-मील में मिलेगा खीर-हलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल में बच्चों का रोली टीका लगाकर होगा स्वागत, मिड-डे-मील में मिलेगा खीर-हलवा
Thu, 27 Jun 2024 01:23 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:23 AM IST
सार
28 जून को जब बच्चे समर कैंप के लिए विद्यालय पहुंचेंगे तो रोली टीका लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। मिड डे मील में उन्हें खीर और हलवा परोसा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों के बाद खुल रहे परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई को उत्सव मनाया जाएगा। एक जुलाई को जहां बच्चों का रोली टीका से स्वागत होगा वहीं मिड-डे-मील में उनको खीर, हलवा आदि दिया जाएगा। कक्षा एक व छह में नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया जाएगा। इसमें हर विद्यालय में डायट प्राचार्य, प्रवक्ता, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बीएसए, बीईओ आदि विद्यार्थी उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विद्यालयों को सजाया भी जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम ने सभी डीएम व जिलया परियोजना समिति के अध्यक्ष को इसके निर्देश भेजे हैं। उन्होंने कहा है कि 27 जून तक विद्यालयों की समुचित सफाई करते हुए इन्हें आकर्षक बनाया जाए। 28 जून से बच्चे स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 28-29 जून को समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल सुबह 7.30 से 10 बजे तक खुलेंगे। जबकि एक जुलाई से नियमित पढ़ाई के लिए स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया है कि 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन