फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Basic School: Two lakh teachers will get tablets from Teacher's Day

यूपी बेसिक स्कूल: शिक्षक दिवस से दो लाख शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट, डिजिटल तरीके से होगी पढ़ाई

Mon, 14 Aug 2023 06:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Aug 2023 06:32 AM IST
सार

बेसिक विद्यालय के दो लाख से अधिक शिक्षकों में चरणबद्ध तरीके से टैबलेट वितरण की शुरुआत की जा सकती है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Basic School: Two lakh teachers will get tablets from Teacher's Day
बेसिक स्कूलों में लैपटॉप और टैबलेट से होगी पढ़ाई। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग में डिजिटल पठन-पाठन व कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगी सरकार इस बार शिक्षक दिवस पांच सितंबर को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस दिन से बेसिक विद्यालय के दो लाख से अधिक शिक्षकों में चरणबद्ध तरीके से टैबलेट वितरण की शुरुआत की जा सकती है। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


बेसिक के विद्यालयों को इन दिनों तेजी से निपुण भारत मिशन के तहत अपडेट किया जा रहा है, ताकि इसके लक्ष्य को समय से प्राप्त किया जा सके। काफी विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है। 900 से ज्यादा स्कूल पीएमश्री योजना में भी अपग्रेड किए जा रहे हैं। ऐसे में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को टैबलेट मिल जाने से डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने में गति मिलेगी।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि टैबलेट खरीद की निविदा प्रक्रिया को पूरा करने की कार्रवाई की जा रही है। शासन से सहमति मिलने के बाद वितरण की तिथि तय की जाएगी। शिक्षकों को जल्द से जल्द टैबलेट उपलब्ध कराने का प्रयास है ताकि डिजिटल पाठन पठान को बढ़ावा दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed