{"_id":"65bb84d3c89cc663eb080013","slug":"basic-education-minister-meets-to-applicants-of-69000-teachers-recruitment-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के से मिले बेसिक शिक्षा मंत्री, 6800 भर्तियों के निस्तारण पर बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के से मिले बेसिक शिक्षा मंत्री, 6800 भर्तियों के निस्तारण पर बढ़ी उम्मीद
Thu, 01 Feb 2024 07:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Feb 2024 07:20 PM IST
सार
यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने 6800 नियुक्तियों के अभ्यर्थियों से मुलाकात की और विभागीय अफसरों के साथ वार्ता कर मामले का समाधान निकालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों से मुलाकात करते बेसिक शिक्षा मंत्री।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
काफी समय से नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से मुलाकात हुई। वार्ता में अभ्यर्थियों के मामले के जल्द निस्तारण की उम्मीद बढ़ गई है। मंत्री ने अधिकारियों ने इनकी समस्या के समाधान का प्रस्ताव तैयार करने और जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस भर्ती में 6800 चयन सूची के अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे विजय यादव से मंत्री, बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव, संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार व बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के साथ वार्ता हुई। अभ्यर्थियों ने पांच जनवरी 2022 को विभाग की ओर से जारी 6800 चयन सूची पर नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन
विजय यादव ने बताया कि वार्ता में अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए संभव सभी विकल्पों पर चर्चा हुई। मंत्री संदीप सिंह ने आश्वस्त किया है कि जल्द इस मामले में निर्णय लेकर रास्ता निकाला जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराकर इस मामले का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अभ्यर्थी ममता प्रजापति, अमरेंद्र सिंह पटेल, कृष्णा चंद्र व विक्रम शामिल थे।
विज्ञापन