फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bases for newborns will be built in Divisional Railway Hospital

Lucknow News: मंडलीय रेलवे अस्पताल में बनेंगे नवजातों के आधार

Sun, 29 Sep 2024 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bases for newborns will be built in Divisional Railway Hospital

विज्ञापन




लखनऊ। उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय (इंडोर अस्पताल) में शनिवार से नवजात शिशुओं के लिए जन्म पंजीकरण आधारित बाल आधार नामांकन (बीआरबीएई) की सुविधा शुरू की गई है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस अनोखी पहल को शुरू करने वाला यह देश का पहला रेलवे अस्पताल है।




भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आवंटित रजिस्ट्रार कोड के तहत नवजात शिशुओं के आधार नामांकन की सुविधा शुरू की है। अब इंडोर अस्पताल में नवजातों के आधार बनेंगे। शुभारंभ के अवसर पर सात नवजात शिशुओं का बाल आधार नामांकन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सालय के दो वरिष्ठ कर्मियों राम आधार एवं पूरनमासी की ओर से कराया गया। इस मौके पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उत्तर रेलवे डॉ. संगीता सागर, अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed