{"_id":"6874ffa74d85a9193d03d298","slug":"basant-kunj-allottees-asking-for-physical-possession-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1292122-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बसंतकुंज के आवंटियों की पीड़ा छलकी, भूमाफियाओं को हटाकर कब्जा देने की उठाई मांग, एलडीए सचिव से मिले, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बसंतकुंज के आवंटियों की पीड़ा छलकी, भूमाफियाओं को हटाकर कब्जा देने की उठाई मांग, एलडीए सचिव से मिले, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बसंतकुज आवंटीजन कल्याण समिति के बैनर तले आवंटियों ने सोमवार को एलडीए सचिव से मुलाकात की। आवंटियों ने भूमाफियाओं को हटाकर भौतिक कब्जा देने की मांग उठाई। साथ ही अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
समिति अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बसंतकुज सेक्टर-ए के आवंटियों का प्रतिनिधिमंडल मिलने के लिए पहुंचा था। संतोष सिंह ने बताया कि वार्ता के दौरान शीघ्र अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई। सचिव की ओर से अपर सचिव को इस आशय का आश्वासन पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री सिंह ने आगे बताया कि विगत कई माह से आवंटी लगातार प्राधिकरण के अधिकारियों और मण्डलायुक्त मिलकर अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं। प्राधिकरण आवंटियों का करोड़ों रुपये डकारे बैठा है, लेकिन भौतिक कब्जा तक नहीं दे रहा। दूसरी तरफ आवंटी बैंक के कर्जे तले दबे हुए हैं। प्राधिकरण की ओर से स्थित स्पष्ट करने का अनुरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्राधिकरण अधिकारियों की करतूतों से आवंटियों का धैर्य जवाब दे रहा है। बता दें कि बसंतकुज सेक्टर ए में आवंटित भूखण्डों पर स्थानीय भूमाफियाओं ने कब्जे कर रखे हैं। प्राधिकरण वहां अभी तक विकास कार्य शुरू करने में असमर्थ रहा है, जिससे आवंटियों को उनके भूखण्ड का कब्जा नहीं मिल पा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, सचिव संजय वर्मा, अखिलेश, अरुण कनौजिया, अनुराग पाण्डेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।