फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bargaling in house

सिंचाई विभाग के रिटायर इंजीनियर के घर का ताला टूटा, लाखों की चोरी

Mon, 01 Jul 2019 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bargaling in house
क्राइम की खबर के साथ फोटो इमरान- गोतीनगर के विश्वासखंड में घर में हुई लाखों की चोरी मौके पर जांच कर
परिवार गया तीर्थयात्रा पर, चोरों ने बंद घर खंगाला, 25.50 लाख रुपये का माल पार
विज्ञापन

गोमतीनगर के विश्वास खंड में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त इंजीनियर बीके अग्रवाल के बेटे संदीप कुमार अग्रवाल के घर बंद घर से चोरों ने 25.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया।
इस दौरान परिवार मथुरा तीर्थ यात्रा पर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम बुलाई। पीड़ित के भाई संजय ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, सेवानिवृत्त इंजीनियर बृजेंद्र कुमार अग्रवाल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विवेक खंड निवासी संजय अग्रवाल ने बताया कि छोटा भाई संदीप परिवार व मां को लेकर 27 जून को मथुरा गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह मकान पर गए तो खिड़की मिली और दोनों कमरों की आलमारी भी टूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 5.50 लाख नकद व 20 लाख रुपये के जेवरात गायब थे। वारदात की जानकारी संदीप व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

वहीं, डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ता घर से करीब दो सौ मीटर दूर तक गया। इसके बाद लौट आया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed