{"_id":"626eb3e25df49040ba44ee98","slug":"bareilly-zone-tops-in-getting-loudspeakers-off-dgp-headquarters-submitted-action-taken-report-to-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर उतरवाने में बरेली जोन अव्वल : डीजीपी मुख्यालय ने शासन को सौंपी कार्रवाई की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर उतरवाने में बरेली जोन अव्वल : डीजीपी मुख्यालय ने शासन को सौंपी कार्रवाई की रिपोर्ट
Sun, 01 May 2022 09:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 May 2022 09:52 PM IST
सार
मेरठ जोन में 10376 लाउडस्पीकर हटाए गए और 9960 की ध्वनि कम कराई गई। सबसे कम कार्रवाई कानपुर जोन में हुई। यहां 1681 लाउडस्पीकर हटाए गए और 2650 की आवाज कर कराई गई।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ चलाए गए एक सप्ताह के प्रदेशव्यापी अभियान की रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय ने शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुल 114237 लाउडस्पीकरों को उतरवाया और उनकी आवाज कम की गई है। सबसे ज्यादा लाउडस्पीकर बरेली जोन में उतारवाए गए और सबसे कम कानपुर जोन में उतरवाए गए हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि अभियान में विभिन्न धर्म स्थलों से 53942 लाउडस्पीकर उतारे गए और 60295 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्रवाई के मामले में बरेली जोन अव्वल रहा। यहां सबसे अधिक 16682 लाउडस्पीकर हटाए गए और 17204 की आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ जोन में 10376 लाउडस्पीकर हटाए गए और 9960 की ध्वनि कम कराई गई। सबसे कम कार्रवाई कानपुर जोन में हुई। यहां 1681 लाउडस्पीकर हटाए गए और 2650 की आवाज कर कराई गई। एडीजी ने बताया कि पूरी रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अभियान सफल रहा। उन्होंने कहा कि संवाद के जरिए जागरूकता का कार्यक्रम जारी रहेगा।
लखनऊ में हटाए गए 718 लाउडस्पीकर
लखनऊ कमिश्नरेट में सबसे अधिक 718 लाउडस्पीकर हटवाए गए और 2120 की आवाज कम कराई गई। वाराणसी में 230 लाउडस्पीकर उतरवाए गए और 313 की आवाज कम कराई गई।