फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bareilly and Shahjahanpur won the trophy

Lucknow News: बरेली व शाहजहांपुर ने जीती ट्रॉफी

Sun, 28 Jul 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bareilly and Shahjahanpur won the trophy
रायबरेली। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत शहर के गोरा बाजार स्थित केंद्रीय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। तीसरे व अंतिम दिन दोनों वर्गों के फाइनल मैच रोमांचक रहे, जिनमें केंद्रीय विद्यालय एनईआर बरेली और केंद्रीय विद्यालय-2 ओसीएफ शाहजहांपुर ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


अंडर-17 का पहला सेमीफाइनल केंद्रीय विद्यालय शाहजहांपुर द्वितीय पाली एवं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली प्रथम पाली के बीच खेला गया। इसमें शाहजहांपुर ने 3-0 से जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिजनौर (लखनऊ) ने केंद्रीय विद्यालय कैंट (कानपुर) को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में केंद्रीय विद्यालय-2 ओसीएफ शाहजहांपुर द्वितीय पाली ने केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिजनौर (लखनऊ) को 3-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली ने केंद्रीय विद्यालय कैंट (कानपुर) को 3-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 के फाइनल मैच में एनईआर बरेली ने केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ बिजनौर (लखनऊ) को 3-0 से मात देकर विजय पताका फहराया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली प्रथम पाली ने रक्षा विहार कानपुर को 3-0 से पराजित किया। प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजेता और उप विजेता टीमों के साथ ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed