फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baraich News: Nine-year-old girl became a victim of middle-aged man's brutality, tension in two communities du

Bahraich News : अधेड़ की हैवानियत का शिकार बनी नौ साल की बच्ची, घटना से दो समुदायों में तनाव

Mon, 12 Dec 2022 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

दुष्कर्म के बाद आरोपी बुर्जुग को बेहोशी की हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचने परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Baraich News: Nine-year-old girl became a victim of middle-aged man's brutality, tension in two communities du
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहराइच जिले में नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक 50 साल के अधेड़ ने गांव निवासी एक नौ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना उसके साथ हैवानियत की। दुष्कर्म के बाद आरोपी बुर्जुग को बेहोशी की हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचने परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। 

विज्ञापन


पूरा मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में व्याप्त तनाव के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने को पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।  नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बच्ची बीते रविवार की शाम मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। उसके पीछे पहुंचा गांव निवासी नान्हू (50) पहले बच्ची को फुसला कर गन्ने के खेत में ले गया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बालिका को बेहोशी की हालत में ही छोड़ कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उन्हें शाम को गांव वालों से घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई भी तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed