{"_id":"6843056a30b6d94dad01000b","slug":"barabanki-two-bikes-collided-with-an-auto-which-went-out-of-control-due-to-tyre-burst-two-killed-and-11-inju-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: टायर फटने से अनियंत्रित हुए ऑटो में दो बाइकें टकराई, दो की मौत व 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: टायर फटने से अनियंत्रित हुए ऑटो में दो बाइकें टकराई, दो की मौत व 11 घायल
Fri, 06 Jun 2025 08:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:42 PM IST
सार
बाराबंकी की देवा कोतवाली में टायर फटने से एक ऑटो अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान दो बाइकें ऑटो से जा टकराईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
देवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम टायर फटने के बाद ऑटो अनियंत्रित हुआ और इसी दौरान उसमें तेज रफ्तार दो बाइक तेजी से जा टकराई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए है। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम करीब छह बजे देवा कुर्सी मार्ग पर सीएनजी से चलने वाला ऑटो सवारी भरकर तेज गति से कुर्सी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान भिटौली गांव के निकट ऑटो का टायर फट गया। इसी दौरान कुर्सी रोड की ओर से आ रही दो तेज रफ्तार बाइक इसी ऑटो में जा टकराईं। ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग और ई रिक्शा में बैठे करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से देवा सीएचसी भिजवाया। जहां बड्डूपुर निवासी संदीप कुमार (40) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि टीपहार देवा निवासी मिथुन (19), फतेहपुर निवासी दिनेश (42), गंगवारा देवा के सहजराम (48), सुमैया (25) को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां सहजराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सीतापुर के अल्ताफ (25), गोपालपुर देवा के अरबाज (28), सीतापुर के कोरडीमयू निवासी अल्ताफ (25), देवा के जगदीशपुर निवासी पूनम (10), आकांक्षा (6), सुमन (35) और भटेहरा निवासी दयाशंकर का (55) का इलाज सीएचसी पर किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि एक को मृत हालत में लाया गया था जबकि सहजराम की मौत जिला अस्पताल में हुई है। वहीं, देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन