फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Two arrested along with six girls on suspicion of human trafficking, both the accused were taking train from Bihar to Surat

बाराबंकी : मानव तस्करी के शक में छह बालिकाओं संग दो को पकड़ा, लड़कियों को ट्रेन से सूरत ले जा रहे थे आरोपी

Mon, 14 Mar 2022 01:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Mar 2022 01:07 AM IST
सार

दोनों आरोपियों ने आगे बताया कि सूरत में उनके गांव की करीब 100 बालिकाएं पढ़ रही हैं। पकड़ी गई बालिकाओं में से एक का पिता सरताज ही है जबकि अन्य उसके गांव की हैं।

विज्ञापन
Barabanki: Two arrested along with six girls on suspicion of human trafficking, both the accused were taking train from Bihar to Surat
train

विस्तार

अवध एक्सप्रेस से बिहार से सूरत ले जाई जा रहीं छह बालिकाओं को जीआरपी ने शनिवार रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। बालिकाओं को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर जांच में जुट गई। वहीं रविवार देर शाम पहुंचे बालिकाओं के परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मामला नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन का है। शनिवार रात जीआरपी को अवध एक्सप्रेस ट्रेन से कुछ बालिकाओं को सूरत ले जाए जाने की सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर अनूप कुमार वर्मा की टीम ने बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के थाना विधान के बराही निवासी अकबर व सरताज को आठ से 10 वर्ष की छह बालिकाओं के साथ बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बालिकाओं को सूरत के एक मदरसे में दीनी तालीम दिलाने के लिए दाखिल कराने जा रहे थे। उनके यहां मदरसा बंद है जबकि सूरत के मदरसे में खाने व ठहरने से लेकर पढ़ाई तक की व्यवस्था है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने आगे बताया कि सूरत में उनके गांव की करीब 100 बालिकाएं पढ़ रही हैं। पकड़ी गई बालिकाओं में से एक का पिता सरताज ही है जबकि अन्य उसके गांव की हैं। इस पर जीआरपी ने बच्चियों के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें बाराबंकी बुलाया। इसके बाद बालिकाओं को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम सभी बालिकाओं की मां आ गईं, उनके साथ कोई पुरुष नहीं था। उन्होंने बताया कि वे अपनी बेटियों को दीनी तालीम दिलाने के लिए सूरत के मदरसे में भेज रही हैं। परिजनों में सिर्फ महिलाओं के ही आने से मामला और भी संदिग्ध हो गया। ऐसे में पुलिस जहां आगे पूछताछ कर रही है, वहीं चाइल्ड लाइन बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रहा है।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि मानव तस्करी के शक में बालिकाओं को दो आरोपियों के साथ पकड़ा गया है। परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है। सभी बालिकाओं की मांएं बेटियों को सूरत के मदरसे में पढ़ाई के लिए भेजने की बात कर रही हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में छह बालिकाएं दो युवकों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। सूचना मिली कि बालिकाएं ट्रेन में रो रही हैं, जो लोग उनके साथ में हैं वे डरा-धमका रहे हैं। इस पर उन्हें शनिवार की रात बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। पूछताछ में एक युवक बालिकाओं के गांव का तो दूसरा गौतमबुद्ध नगर का मिला। पूछने पर वह बालिकाओं व उनके माता-पिता का नाम नहीं बता पाया। इससे मामला संदिग्ध लगा। बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालिकाओं के संरक्षण की कार्यवाही चल रही है।

-रत्नेश कुमार, निदेशक, चाइल्ड लाइन

ट्रेन में बालिकाओं के मिलने का मामला राजकीय रेलवे पुलिस के सीमा क्षेत्र का है। उसमें हमारा कोई दखल नहीं है। उनके द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
- अनुराग वत्स, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed