फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: The bodies of four including health workers were found hanging from the noose, incidents in the city Kotwali, Dariyabad, Satrikh and Kursi police station area

बाराबंकी : स्वास्थ्यकर्मी समेत फंदे से लटके मिले चार के शव, नगर कोतवाली, दरियाबाद, सतरिख व कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं

Fri, 20 May 2022 07:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 May 2022 07:21 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सलमान उर्फ कैफ का शव घर में ही कमरे में फंदे से लटका मिला। अकेले रहने वाले सलमान के घर से दुर्गंध होने पर पडोसियों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो सलमान का शव फंदे से लटकता मिला।

विज्ञापन
Barabanki: The bodies of four including health workers were found hanging from the noose, incidents in the city Kotwali, Dariyabad, Satrikh and Kursi police station area
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बाराबंकी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक स्वास्थ्यकर्मी समेत चार के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घरों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


पहली घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले की है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सलमान उर्फ कैफ का शव घर में ही कमरे में फंदे से लटका मिला। अकेले रहने वाले सलमान के घर से दुर्गंध होने पर पडोसियों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो सलमान का शव फंदे से लटकता मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसके शरीर की त्वचा नीचे गिर रही थी। पडोसियों ने पुलिस को बताया कि सलमान जिला अस्पताल के होम्योपैथ विभाग में काम करता है। उसका भाई लखनऊ में नौकरी करता है। इस पर पुलिस ने उसके भाई को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के अवशेरगढ़ मजरे दत्तपुरवा गांव की है। बहराइच के कैसरगंज निवासी भानु प्रताप सिंह (42) अपने बहनोई के बसंत सिंह के घर में तीन दशक से रहता है। बृहस्पतिवार की रात उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। बृहस्पतिवार भानु के नशे में होने  लेकर बहनोई व बहन से विवाद के बाद घर से चला गया था। परिवारीजनों ने बताया कि रात में उसके जान देने का फोन आने के बाद तलाश शुरू की तो उसका शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के भग्गनपुर गांव में किराए पर रहकर गोल गप्पे बेचने वाले मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सलोन निवासी युवक प्रदीप (28) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। चैनल बंद होने पर मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मकान मालिक दयाराम रावत ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि युवक ने फंदे से लटकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


उधर, कुर्सी थाना क्षेत्र के ओदार गांव निवासी अशर्फी लाल की पत्नी श्रीमती शर्मा (45) शुक्रवार की सुबह खेत गई थी। काफी समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंची तो उसने तलाश परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर पेड़ में फंदे से शव लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रोग से परेशान थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed