{"_id":"6671cb62e17cb708db0fad82","slug":"barabanki-stone-pelting-during-bhandara-in-kursi-thana-in-barabanki-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बड़े मंगल पर चल रहे भंडारे में पथराव, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बड़े मंगल पर चल रहे भंडारे में पथराव, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, छह घायल
Wed, 19 Jun 2024 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:17 AM IST
सार
धरसंडा में गांव के बाहर एक जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद चल आ रहा है। दोनों पक्ष अपनी धार्मिक क्रियाएं वहीं करते है। मंगलवार को एक पक्ष द्वारा भंडारे का आयोजन कराया जा रहा था इसी दौरान दूसरे पक्ष में ईंट पत्थर चला दिए और तनाव हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुर्सी थाना क्षेत्र के धरसंडा गांव में अलग-अलग समुदायों के बीच जमीन को लेकर कई दिनों से चली जा रही तनातनी संघर्ष में बदल गई। मंगलवार को भंडारे के दौरान दूसरे पक्ष ने पथराव किया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। भंडारा कर रहे पक्ष की ओर से तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धरसंडा में गांव के बाहर एक जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद चल आ रहा है। दोनों पक्ष अपनी धार्मिक क्रियाएं वहीं करते है। मंगलवार को एक पक्ष द्वारा भंडारे का आयोजन कराया जा रहा था और साथ ही जमीन विवाद को हल करने के लिए जेसीबी से खाई बनाई जा रही थी। इसे लेकर तनातनी हो गई और शाम को भंडारे में दूसरे पक्ष में ईंट पत्थर चला दिए। उससे भंडारे में भगदड़ मच गई। दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव से भंडारे में शामिल हो हुए अरुन, नरेन्द्र पाल, बंशीलाल, राम गुलाम, सुमित नीलम आदि घायल मिली। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर कुर्सी, देवा ,घुंघटेर व बड्डूपुर थाने की पुलिस तैनात है। देर शाम फतेहपुर की सीओ डॉ. बीनू सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन