फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Speeding truck crushed two brothers riding a bike, death, third serious

Barabanki: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 24 Feb 2025 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2025 09:29 PM IST
सार

ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन और रघुनंदन सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Barabanki: Speeding truck crushed two brothers riding a bike, death, third serious
रघुनंदन व उसका भाई सूरज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चौबीसी गांव के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी देवी प्रसाद लोधी के तीन पुत्र चंदन कुमार (26), सूरज (23) व रघुनंदन (17) सोमवार देर शाम बाइक से हैदरगढ़ से अमेठी की ओर लौट रहे थे। हाईवे पर उनकी बाइक दाहिनी ओर थी, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन और रघुनंदन सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन और रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि ट्रक और उसके चालक का पता लगाया जा सके।


चंदन था विवाहित, परिजनों में मची चीत्कार
पुलिस ने बताया कि तीनों भाई शटरिंग का काम करते थे और शनिवार को एक साथ लखनऊ गए थे। बड़े भाई चंदन का विवाह हो चुका है और उसकी पत्नी लक्ष्मी के साथ ही परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं जबकि रघुनंदन अभी अविवाहित है। देर रात अमेठी से पहुंचे परिजनों को चीत्कार से लोगों की आंख नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed