{"_id":"5aa6ddc14f1c1ba4758b51f1","slug":"barabanki-sp-video-of-taking-bribe-is-fake-says-police-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के थाना बेचने वाले वीडियो पर सिपाही मुकरा, कहा- कुछ भी गलत नहीं बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के थाना बेचने वाले वीडियो पर सिपाही मुकरा, कहा- कुछ भी गलत नहीं बोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसपी के खिलाफ रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाला सिपाही अब खुद इस वीडियो को गलत बता रहा है। सिपाही का कहना है कि, उसने कप्तान के बारे में कभी कोई गलत बात की ही नहीं है। किसी ने दुष्प्रचार करने के इरादे से ये वीडियो वायरल किया है। सिपाही ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिपाही विनय सिंह ने एसपी अनिल कुमार सिंह पर थानों में पोस्टिंग के नाम पर छह-छह लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था। इस वीडियो से राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
फैजाबाद रेंज के डीआईजी ओंकार सिंह को जांच सौंपी गई थी। डीआईजी रेंज ओंकार सिंह ने रविवार को सिपाही विनय सिंह को तलब कर उसके बयान दर्ज किए थे। अब विनय सिंह का कहना है कि, कुछ लोगों ने गलत तरीके से वीडियो बनाकर ये दुष्प्रचार किया है। सिपाही का कहना है कि, उसने एसपी के बारे में कभी भी कोई गलत बात नहीं की है।
विज्ञापन