{"_id":"6392d613737bb2106b29ea63","slug":"barabanki-news-youth-dies-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-suicide-note-being-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, सुसाइड नोट की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, सुसाइड नोट की हो रही जांच
Fri, 09 Dec 2022 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:04 PM IST
सार
सतरिख थाना क्षेत्र के देवकहा गांव निवासी प्रवेश वर्मा (40) शुक्रवार भोर 4 बजे उठे और पत्नी व बच्चे से बताया कि खेत तक जा रहे हैं। पुत्र तुषार के अनुसार, प्रवेश अपनी बाइक से पड़ोस के गांव पाराकुंवर स्थित अपने खेत के लिए निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में सतरिख थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही गई है। राइटिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के देवकहा गांव निवासी प्रवेश वर्मा (40) शुक्रवार भोर 4 बजे उठे और पत्नी व बच्चे से बताया कि खेत तक जा रहे हैं। पुत्र तुषार के अनुसार, प्रवेश अपनी बाइक से पड़ोस के गांव पाराकुंवर स्थित अपने खेत के लिए निकला था। करीब 6 बजे प्रवेश का शव उसके खेत के पास गलियारे में पड़ा मिला। उसके सिर के पीछे गोली लगी थी जो खोपड़ी को चीरते हुए बाहर निकल गई। पैर के पास 315 बोर का एक तमंचा भी पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में बीमारी के कारण आत्महत्या की बात लिखी गई। लेकिन यह सुसाइड नोट प्रवेश द्वारा ही लिखा गया है, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जाएगी। पुलिस मामले के संदिग्ध बता रही है। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने परिजनों के साथ ग्रामीणों से बात की और पूरे मामले की पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि, सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन