फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki News: Truck collided with the van, two died, seven serious, the van full of wedding processions was

Barabanki Accident : रांग साइड जा रही बरातियों से भरी वैन ट्रक से भिड़ी, पांच की मौत, पांच गंभीर

Mon, 08 May 2023 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 May 2023 12:56 AM IST
सार

रविवार को दिन में शादी के बाद बरात में शामिल 10 लोग वैन पर सवार होकर हरदोई जा रहे थे। रात करीब नौ बजे देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर वैन कुछ देर के लिए रांग साइड में चली गई।

विज्ञापन
Barabanki News: Truck collided with the van, two died, seven serious, the van full of wedding processions was
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ को देवा से जोड़ने वाले आउटर रिंग रोड किसान पथ पर रविवार देर शाम रांग साइड से आ रही एक वैन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे में बरातियों से भरी वैन के परखचे उड़ गए वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हरदोई जिले से एक बरात शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया चौकी क्षेत्र के मदारपुर गांव आई थी। रविवार को दिन में शादी के बाद बरात में शामिल 10 लोग वैन पर सवार होकर हरदोई जा रहे थे। रात करीब नौ बजे देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर वैन कुछ देर के लिए रांग साइड में चली गई। दो मिनट बाद ही सैहारा गांव के पास अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक से वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालक बुरी तरह घबरा गए। हादसे के बाद किसान पथ पर यातायात थम गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि 10 लोग सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। सभी लहूलुहान हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन के अंदर फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाना शुरू किया। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी बैजनाथ (48) की मौके पर मौत हो गई जबकि माल, लखनऊ निवासी चंद्रप्रभा (40), सत्येंद्र (42), सुरेंद्र की दो वर्षीय पुत्री आराध्या और कमलेश (46) को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रवि, प्रवेंद्र व ज्योतिषा (30) समेत 5 घायलों की हालत भी गंभीर है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। रांग साइड में वैन के आने से हादसा होने की बात कही जा रही है। हादसे से किसान पथ पर यातायात बाधित रहा जो रविवार रात करीब 11 बजे बहाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed