फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki News: Married woman went to Delhi with her husband, missing for five months, accused of converting a

Barabanki News : पति के साथ दिल्ली गई विवाहिता पांच माह से लापता, धर्म परिवर्तन कर बेचने का आरोप

Fri, 18 Aug 2023 05:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Aug 2023 05:18 PM IST
सार

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव के युवक ने अदालत में धारा 156  के तहत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बहन की शादी आठ  साल पहले टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुनील कुमार से हुई थी।

विज्ञापन
Barabanki News: Married woman went to Delhi with her husband, missing for five months, accused of converting a
सांकेतिक - फोटो : social media

विस्तार

टिकैतनगर थाना क्षेत्र की एक महिला पति के साथ दिल्ली जाने के बाद पांच महीने से लापता है। दिल्ली में छानबीन करने के बाद वापस लौटे भाई ने रामसनेहीघाट कोतवाली में बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भाई का आरोप है कि उसकी बहन का धर्म परिवर्तन कराने के बाद बेच दिया गया है। भाई ने हत्या, दुष्कर्म और अंग बेचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस  जांच कर रही है।

विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गांव के युवक ने अदालत में धारा 156  के तहत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बहन की शादी आठ  साल पहले टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुनील कुमार से हुई थी। सुनील का मकान पुरानी दिल्ली के सागरपुर कोतवाली इलाके में भी है। शादी के बाद ससुरालवाले बहन को दिल्ली ले गए थे। वहां बहन से दहेज में कार व एक लाख रुपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू किया।
विज्ञापन


बहन को सिलाई की दुकान पर मजदूरी करवाई। सूचना मिलने के बाद विवाहिता के पिता बीते 11 मार्च को उसे र मायके ले आए। 16 मार्च को सुनील दिल्ली निवासी अपने साथी नूर आलम के साथ फिर अपनी ससुराल आया और अगले दिन विवाहिता को लेकर फिर दिल्ली चला गया। लेकिन कई दिन तक बहन का फोन नहीं आने पर 12 मई को भाई और अन्य परिजन दिल्ली पहुंचे तो सुनील ने बताया कि विवाहिता कहीं भाग गई है। इसके बारे में नूर आलम से पूछो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता विवाहिता के भाई ने अदालत से बताया कि उसे पूरा विश्वास है कि उसकी बहन का धर्म परिवर्तन कराकर बेच दिया गया है। आशंका जताई कि बहन की हत्या हो गई या दुष्कर्म कर उसके अंग बेच दिए गए। भाई ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को पुलिस नजरअंदाज कर दिया। बहन की ससुराल वाले हत्या की धमकी दे रहे हैं। आखिरकार अदालत के आदेश पर शुक्रवार को रामसनेहीघाट कोतवाली में पति सुनील, इसके साथी नूर आलम और दो अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज किया गया। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed