{"_id":"62d12d33e32ab058df061ab7","slug":"barabanki-news-after-killing-his-wife-and-brother-he-shot-himself-injuring-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News : पत्नी-भाई को मारकर पिता को मरणासन्न किया, पुलिस के सामने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News : पत्नी-भाई को मारकर पिता को मरणासन्न किया, पुलिस के सामने खुद को गोली मारी
Fri, 15 Jul 2022 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:31 PM IST
सार
विजय कुमार शुक्ला ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी अंजली शुक्ला व बड़े भाई अजय शुक्ला की गड़ासे से काट कर निर्मम हत्या कर दी। पिता राज नारायण शुक्ला पर भी जानलेवा हमला करने के बाद विजय छत पर चढ़ा और खुद तमंचे से गोली मार ली।
विज्ञापन
बाराबंकी में मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैदरगढ़ (बाराबंकी) में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पहले अपनी पत्नी की बांके से हत्या कर दी। दो दिन बाद शुक्रवार को भाइयों व पिता को घर पर जमीन बंटवारे के लिए बुलाया। धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या कर दी। पिता पर हमलाकर मरणासन्न कर दिया। तमंचा लहराते हुए छत पर पहुंचा और चिल्लाकर ग्रामीणों को पूरी वारदात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने समझाने की कोशिश की, मगर पुलिस के सामने ही उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घर से दो शव बरामद कर युवक व उसके पिता को लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वारदात हैदरगढ़ की सुबेहा थाने के शुकुलपुर गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस सुबह साढ़े 11 बजे पहुंची तो अखिलेश कुमार शुक्ला (36) घर की छत पर तमंचा लेकर खड़ा था। अखिलेश ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी अंजलि (35) की हत्या कर दी है। उसने चिल्लाकर कर कहा कि उसकी पत्नी से छोटे भाई के संबंध थे। समझाने के बाद भी दोनों में बात बंद नहीं हुई। पुलिस कुछ करती इससे पहले ही अखिलेश ने अपनी गर्दन के पास गोली मार ली। पुलिस अंदर पहुंची तो अखिलेश के बड़े भाई अजय शुक्ला (40) व पत्नी अंजलि का शव पड़ा था। अंजलि का शव बंधा हुआ था और बोरी से छिपाया गया था। शव देखकर लग रहा था कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई थी। पिता राजनारायण (65) घायल अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन
‘प्रथम दृष्टया युवक ने पत्नी के छोटे भाई से संबंध होने के शक में घटना अंजाम दी है। हत्याआरोपी चार भाई थे। सभी अलग-अलग रहते थे। भाइयों के बीच भूमि के बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था।’
विज्ञापन
- अनुुुराग वत्स,एसपी