फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Miscreants took the couple hostage and looted cash and jewelery worth lakhs

Barabanki: बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर नगदी और लाखों के जेवर लूटे, नाकेबंदी के बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 26 Jan 2025 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 02:22 PM IST
सार

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में दंपति को बंधक बनाकर बदमाशों ने नगदी और लाखों के जेवर लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की पर खाली हाथ रही।

विज्ञापन
Barabanki: Miscreants took the couple hostage and looted cash and jewelery worth lakhs
घर में हुई लूट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे बड़ागांव में शनिवार रात करीब 1:30 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में घुसकर दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की। तमंचे के बल पर बदमाशों ने गृहस्वामी अयोध्या प्रसाद और उनकी पत्नी गीता देवी को पीटा और 20,000 रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन


तमंचे की नोक पर आतंक
शनिवार रात अयोध्या प्रसाद और उनकी पत्नी गीता देवी घर के दूसरे तल पर सो रहे थे। रात के सन्नाटे में खटपट की आवाज सुनकर जब अयोध्या प्रसाद ने दरवाजा खोला तो सामने चार नकाबपोश बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने उन्हें तमंचे की नोक पर धमकाते हुए अंदर धक्का दिया और लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन


दंपति को साड़ी में बांधा
बदमाशों ने गृहस्वामी से अलमारी में रखे नकदी और जेवर के बारे में पूछा जब उन्होंने जानकारी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई की और दंपति को एक साड़ी से बांध दिया। इसके बाद बदमाश अलमारी से 20,000 रुपये नकद और पायल, सोने का झाला, चैन व लॉकेट समेत लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकेबंदी मगर बदमाशों का सुराग नहीं
सूचना मिलते ही बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed