{"_id":"68452255c227c17ebc0b6bca","slug":"barabanki-married-woman-found-hanging-from-a-sari-noose-case-filed-against-three-including-her-husband-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: साड़ी के फंदे से लटकती मिली विवाहिता, पति समेत तीन पर केस दर्ज, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: साड़ी के फंदे से लटकती मिली विवाहिता, पति समेत तीन पर केस दर्ज, दहेज के लिए हत्या का आरोप
Sun, 08 Jun 2025 11:10 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:10 AM IST
सार
बाराबंकी के थाना रामनगर के एक गांव में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामले में मायकेपक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के सीहामऊ गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर निवासी सियाराम मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती (26) का विवाह दो साल पहले नंदू तिवारी से किया था। मार्च में उसने एक बेटे को जन्म दिया था। मिश्रा के मुताबिक, विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन
पति नंदू तिवारी, देवर शोभित तिवारी और सास उसे दहेज में बाइक, सोने की चैन और दो लाख रुपये की नगदी लाने का दबाव बना रहे थे। कुछ दिन पहले बेटी मायके आई थी और आपबीती बताई थी लेकिन उसे समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 11 बजे किसी ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को साड़ी के फंदे से लटकता पाया। आरोप है कि पति, देवर और सास ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।