फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Lizard found in vegetable, young woman's condition worsens after eating it; notice issued after sam

बाराबंकी: सब्जी में मिली छिपकली, खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ी; नमूना भरने के बाद नोटिस हुआ जारी

Thu, 27 Nov 2025 07:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Nov 2025 07:21 PM IST
सार

Lizard found in vegetables: यूपी के बाराबंकी जिले में सब्जी में तली हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद उस दुकान को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
Barabanki: Lizard found in vegetable, young woman's condition worsens after eating it; notice issued after sam
सब्जी में मिली छिपकली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सिविल लाइन चौराहे पर संचालित गुप्ता कचौड़ी भंडार की सब्जी में मरी छिपकली मिली। इस सब्जी को खाने से युवती की हालत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जानकारी पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने सब्जी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है तथा संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी केबल कारोबारी अख्तर की पुत्री ने अपने कर्मचारी विनय से दोपहर में कचौड़ी लाने के लिए कहा। जिस पर वह चौराहे पर संचालित धर्मेंद्र की दुकान गुप्ता कचौड़ी भंडार से कचौड़ी लेकर गया था। कचौड़ी खाते समय ही उसकी सब्जी में मरी छिपकली देख युवती की हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


जिसे परिजनों ने आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराते हुए मामले की शिकायत पुलिस और एफएसडीए के अधिकारियाें से की। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सब्जी में मरी छिपकली मिलने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था सब्जी का नमूना भराकर जांच के लिए भेजा गया है। दुकान संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed