{"_id":"688da41f353970d15d0ddc61","slug":"barabanki-four-workers-buried-under-debris-after-shuttering-collapsed-one-died-during-treatment-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे में दबे, एक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे में दबे, एक की इलाज के दौरान मौत
Sat, 02 Aug 2025 11:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बड्डूपुर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, बड्डूपुर (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:07 AM IST
सार
शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना में मृत मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमियापुर गांव में शुक्रवार शाम निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय बड़ा हादसा हो गया। दीवार समेत शटरिंग गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमियापुर निवासी रोहित वर्मा के मकान में करीब एक सप्ताह पहले स्लैब डाली गई थी। शुक्रवार शाम को उसी मकान में लगी शटरिंग खोलने के लिए गांव तिगैय्या से छह दिहाड़ी मजदूर बुलाए गए थे। दोपहर के समय मजदूर राम आधार (45), सुशील कुमार (25), टुररी (50) व कुलदीप (21) जब शटरिंग खोल रहे थे, तभी अचानक एक दीवार समेत पूरी शटरिंग भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर सुशील को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिससे यह हादसा हुआ।