फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Four arrested after two encounters.

Barabanki: बाराबंकी में दो मुठभेड़ में हत्या और लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, हत्यारे सगे भाई

Mon, 03 Mar 2025 11:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Mar 2025 11:08 AM IST
सार

बाराबंकी जिले में हुई दो मुठभेड़ में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोपी तीन सगे भाई हैं। उन्होंने उधार लिया गया धन वापस मांगने पर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Barabanki: Four arrested after two encounters.
मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात हुई मुठभेड़ में तीन हत्या आरोपी और एक लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या लूट के दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


हैदरगढ़ में चार दिन से लापता श्रीकांत दीक्षित (60) का शव रविवार को रायबरेली जिले के बछरावां क्षेत्र में नहर में पाया गया था। उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने रविवार को ही हत्या के आरोपियों का पता लगाकर मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश में जुटी थी। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस टीम कनवा नहर से जासेपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वैगनार कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। तेज गति के कारण कार पुलिया से टकरा गई, जिसके बाद उसमें सवार तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक आरोपी राकेश कुमार घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो अन्य पूर्णमासी और राहुल को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बाबा का पुरवा के निवासी हैं। तीनों सगे भाई हैं। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने श्रीकांत से 1,50,000 रुपये उधार लिए थे, जिसे लौटाने में वे टालमटोल कर रहे थे। 27 फरवरी 2025 को जब श्रीकांत पैसे मांगने के लिए राकेश कुमार की हैदरगढ़ स्थित वेल्डिंग की दुकान पर पहुंचा, तो तीनों आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर दुकान के अंदर बुलाया और बांका व हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रात में स्वाट, सर्विलांस टीम और घुंघटेर पुलिस पिंडसावां गांव में बाबागंज-टिकैतगंज रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से टिकैतगंज की ओर से आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश तेज गति से भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।


पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार बदमाश शुभम तिवारी उर्फ शिवम तिवारी ने अपने साथी के साथ मिलकर 21 फरवरी 2025 को घुंघटेर क्षेत्र के टिकरा मोड़, रामनगर के पास सर्राफा व्यापारी अंकुर सोनी से तमंचे के बल पर लूट की थी। इस मामले में थाना घुंघटेर में मुकदमा दर्ज है। शुभम तिवारी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, जालौन और बाराबंकी सहित कई जिलों में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed