{"_id":"670aa27f17561a43cf08681e","slug":"barabanki-dead-body-of-mbbs-student-found-hanging-in-hind-medical-college-police-reached-the-spot-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: हिंद मेडिकल कॉलेज में लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव, पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: हिंद मेडिकल कॉलेज में लटका मिला एमबीबीएस छात्र का शव, पुलिस मौके पर पहुंची
Sat, 12 Oct 2024 09:53 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 12 Oct 2024 09:53 PM IST
सार
MBBS student commits suicide: बाराबंकी के हिंद मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र का शव फंदे पर लटका पाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में लगी है परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार वाराणसी जिले के थाना बड़ागांव क्षेत्र के खुशहालीपुर गांव निवासी डॉ. ओमप्रकाश यादव का पुत्र विकास प्रसाद यादव (26) एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र बताया गया है।
विज्ञापन
शनिवार शाम हॉस्टल के कमरे में शव लटका पाए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है की छानबीन की जा रही है। बता दें कि हिंद में ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी है। अभी हाल ही में नर्सिंग की छात्रा सलोनी का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसमें उसके भाई व एक सीनियर छात्रा समेत तीन लोग जेल गए थे।
विज्ञापन