{"_id":"620f4a9b7861fd586943ec90","slug":"barabanki-body-of-b-pharma-student-found-on-railway-track-suicide-note-found-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : बी फार्मा के छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कमरे में मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : बी फार्मा के छात्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कमरे में मिला सुसाइड नोट
Fri, 18 Feb 2022 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:58 PM IST
सार
बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बहरा गांव निवासी चंद्रभान प्रजापति का बेटा योगेश प्रजापति लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित सागर इंस्टिट्यूट कॉलेज में बी फार्मा फर्स्ट ईयर का छात्र था।
विज्ञापन
योगेश प्रजापति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर इंस्टिट्यूट के बी फार्मा छात्र का शव शुक्रवार की भोर कॉलेज के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ हुआ मसौली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिससे मामले को युवक की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बहरा गांव निवासी चंद्रभान प्रजापति का बेटा योगेश प्रजापति लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित सागर इंस्टिट्यूट कॉलेज में बी फार्मा फर्स्ट ईयर का छात्र था। जो कॉलेज के पास ही स्थित ग्रीन गार्डन सिटी में अमित सिंह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। इस मकान के एक कमरे में मकान मालिक तो कमरों में छात्र रहते थे। अपने कमरे में अकेला रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 3:45 बजे मसौली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना डायल 112 व आरपीएफ को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद आरपीएफ को मसौली पुलिस भी मौके पहुंच गई। जहां छात्र रेलवे ट्रैक के अंदर औंधे मुंह पड़ा था। उसका चेहरा व सिर क्षत-विक्षत था। कुछ दूरी पर पड़े मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने तलाशी ली तो छात्र की जेब में एक चाबी मिली। जिस पर पुलिस ने उसके किराए के कमरे पर जाकर ताला खोलकर अंदर तलाशी की तो उस मकान पर जाकर उसके पास मौजूद चाभी से उसके कमरे में तकिया के नीचे अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला । जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया छात्र ने आत्महत्या की की है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन