{"_id":"65f2fbdda9d36619fe0efa6c","slug":"barabanki-block-pramukh-husband-charged-with-one-crore-rupees-fraud-case-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति पर एक करोड़ की ठगी का केस, खुद को मुख्तार का रिश्तेदार बताकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति पर एक करोड़ की ठगी का केस, खुद को मुख्तार का रिश्तेदार बताकर दी धमकी
Thu, 14 Mar 2024 07:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:00 PM IST
सार
लखनऊ के एक रियल एस्टेट कारोबारी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी ने खुद को मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार व सपा नेता बताकर धमकी दी थी।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाराबंकी में हरख की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति के खिलाफ जमीन के नाम पर एक करोड़ नौ लाख रुपए हड़पने का एक और आरोप लगा है। लखनऊ निवासी रियल एस्टेट कारोबारी की शिकायत पर शहर कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मुख्तार ने खुद को सपा नेता और मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार बताकर धमकाया। पुलिस लेनदेन का विवरण खंगाल रही है। लखनऊ के हैदराबाद स्थित रैन बसेरा अपार्टमेंट निवासी सहाबुद्दीन ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से शिकायत कर बताया कि वह बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लई गांव के पास प्लाटिंग करते हैं। यहीं पर उनकी मुलाकात शुक्लई निवासी मुख्तार शाह से हुई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधान परिषद में 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस के बाद बसपा की संख्या भी शून्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, बोले- रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन
मुख्तार ने उन्हें अपनी पत्नी के नाम वाली खतौनी दिखाई थी। जमीन बेचने के नाम पर मुख्तार ने एक करोड़ नौ लाख रुपए नकद और कुछ अपनी पत्नी के खाते में लिए लेकिन काफी दिन बीतने के बाद जब उनसे रजिस्ट्री करने की बात कही गई तो धमकी पर उतर आए। शहाबुद्दीन का आरोप है कि मुख्तार ने खुद को सपा नेता बताते हुए मुख्तार अंसारी का रिश्तेदार बताया। जान से मारने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि पहले से ही मुख्तार पर कई मुकदमें दर्ज है मगर अपने रसूख के बल पर वह बच जाता है। मुख्तार की पत्नी जाकिरुन निशा हरख ब्लॉक की प्रमुख रह चुकी है। अभी एक सप्ताह पहले ही दंपति पर तीन करोड़ से अधिक की जमीन को लेकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो चुका है। कई मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।