{"_id":"625588b66555f8226e4ba65b","slug":"barabanki-bjp-s-historic-victory-angad-became-mlc-after-getting-2272-votes-bjp-s-mlc-for-the-first-time-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 2272 मत पाकर अंगद बने एमएलसी, जिले में पहली बार भाजपा का एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 2272 मत पाकर अंगद बने एमएलसी, जिले में पहली बार भाजपा का एमएलसी
Tue, 12 Apr 2022 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 07:42 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह ने सपा प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू को 1745 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 2272 तो सपा प्रत्याशी को 527 मत मिले। निर्दलीय धीरज को केवल सात मतों से संतोष करना पड़ा। 21 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह को प्रमाण पत्र देते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मंगलवार को डीआरडीए में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह ने सपा प्रत्याशी व पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू को 1745 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 2272 तो सपा प्रत्याशी को 527 मत मिले। निर्दलीय धीरज को केवल सात मतों से संतोष करना पड़ा। 21 मत अवैध घोषित किए गए। जिले में यह पहला मौका है जब भाजपा का एमएलसी निर्वाचित हुआ है।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर बीती 10 अप्रैल को हुए मतदान में कुल 2853 में से 2827 जनप्रतिनिधि मतदाताओं ने वोट डाला था।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट के डीआरडीए में सुबह आठ बजे पांच टेबलों पर मतगणना का काम शुरू हुआ। पहले चक्र का परिणाम सवा नौ बजे ही आ गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह को 1187, सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू को 293 मत मिले। जबकि निर्दलीय धीरज के खाते में मात्र एक वोट आया। करीब 10 बजे दूसरे चक्र के साथ ही मतगणना का समापन हो गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 1745, सपा प्रत्याशी को 527 व निर्दलीय को केवल 7 वोट मिले। बैलेट पेपर से हुए चुनाव में 21 मत अवैध घोषित कर दिए गए। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह को 80 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए। जबकि सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू को करीब 18 प्रतिशत वोट ही मिल सके। यह पहली बार है कि जिले में एमएलसी के चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। पिछले चुनावों में सपा से राजेश यादव राजू ने जीत दर्ज की थी। जिन्हे पार्टी ने इस बार भी प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन
मंत्री, विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
जीत का प्रमाण-पत्र लेने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे नवनिर्वाचित एमएलसी अंगद कुमार सिंह समर्थकों के साथ डीआरडीए से निकले तो पूरा परिसर नारों से गूंज उठा। इस दौरान भारी भीड़ में जमकर धक्का-मुक्की हुई। डीआरडीए से निकला जुलूस गन्ना कार्यालय परिसर पहुंचा। यहां जिले भर से एकत्र हुए कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों ने नवनिर्वाचित एमएलसी को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान माला पहनाने व सेल्फी लेने के चक्कर में जमकर धक्का-मुक्की हुई। गन्ना कार्यालय परिसर में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, कुर्सी विधायक साकेंद्र वर्मा, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, विजयानंद बाजपेई आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह केवल हमारी नहीं सामूहिक जीत है: अंगद
एमएलसी निर्वाचित होने के बाद अंगद कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारी नहीं बल्कि हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों की सामूहिक जीत है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के मामले सदन में उठाएंगे। नव निर्वाचित एमएलसी ने कहा कि सरकार ने बुढ़वल शुगर मिल को दोबारा चलाने की बात कही है। जिले में और फैक्ट्रियां लगेंगी। सपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अब न कोई गढ़ बचा है न परिवार। भाजपा सरकार में जनता बहुत खुश है।