{"_id":"676e725a7bf1b0c920034b9a","slug":"barabanki-after-the-murder-the-woman-s-body-was-stuffed-in-a-sack-and-thrown-on-the-side-of-the-highway-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: हत्या के बाद बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंका गया महिला का शव, सिर पर वार कर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: हत्या के बाद बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंका गया महिला का शव, सिर पर वार कर की गई हत्या
Fri, 27 Dec 2024 02:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:54 PM IST
सार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंक दिया गया। महिला के सिर पर धारदार हथियार या लाठी डंडे से हमला कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के किनारे बोरे में बंद शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस में फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। टीम ने जांच में पाया कि महिला के सिर पर धारदार हथियार या लाठी डंडे से हमला कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की मदद से कुछ ही देर में महिला की पहचान लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ही तहवापुर गांव निवासी किशोरीलाल की पत्नी सावित्री (57) के रूप में हुई। बोरे के अंदर शव के साथ मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागज मिले हैं।
विज्ञापन
लोनीकटरा के थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ में लगी है जिनका कहना है कि सावित्री देवी बृहस्पतिवार को घर से निकली थी। जल्द ही मामले में कुछ खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन